मार्च के बाद पहली बार इंदौर में लगातार तीसरे दिन बुधवार रात को कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा शून्य रहा। इन सात महीनों में कभी 2-3 तो कभी 6-7 मौतें दर्ज हुईं, पर अब महामारी का असर कम होने और मरीजों के घटने के कारण मृतकों की संख्या शून्य पर आई है। हालांकि 679 लोगों की मौत के कारण मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत से अधिक है। अप्रैल से लगातार मौतें हो रही थीं। पॉजिटिव रेट भी 2.59 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि संक्रमण दर घटने, गंभीर मरीज कम आने और सबसे अहम मरीजों के तुरंत इलाज करवाने से हालात सुधरने लगे हैं।
126 नए संक्रमित, अभी 3178 एक्टिव मरीज
बुधवार देर रात 4854 सैंपलाें की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें 4721 निगेटिव, जबकि 126 पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में 3 लाख 95 हजार 7 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें 33 हजार 845 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 29988 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 679 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 3178 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 9 हजार 643 हो गई है।
88 क्षेत्रों में मिले मरीज, सुंदर नगर सबसे ज्यादा संक्रमित इलाका
देर रात आई रिपोर्ट में 88 क्षेत्रों से मरीज सामने आए। इसमें सुंदर नगर में सबसे ज्यादा 7 संक्रमित मिले। सुखलिया, लवकुश आवास विहार, विजय नगर, स्कीम नंबर 74, स्कीम नंबर 114, समर्थ पार्क, प्रीमियम पार्क सांवेर रोड और साधु नगर में 4-4, नंदा नगर, बजरंग नगर, संगम नगर, सिल्वर स्प्रिंग और उत्कर्स विहार काॅलोनी में 3-3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 77 इलाकों में एक या दो मरीज मिले हैं।
अस्पतालों में 62 फीसदी बेड खाली
इधर, अस्पतालों में 62 प्रतिशत से ज्यादा बेड खाली हैं। सामान्य वार्ड पूरी तरह खाली पड़े हैं, आईसीयू में जरूर मरीजों की तादाद ज्यादा है। इसमें भी वे मरीज हैं, जो लंबे समय से बीमार हैं या ऑक्सीजन लेवल बेहद कम है। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार बताते हैं कि 655 आईसीयू बेड में 234 मरीज भर्ती हैं। कुल 4129 में से 2567 बेड खाली हैं।
अक्टूबर के 28 दिन में कोरोना
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 अक्टूबर | 495 | 06 |
2 अक्टूबर | 481 | 07 |
3 अक्टूबर | 477 | 07 |
4 अक्टूबर | 454 | 05 |
5 अक्टूबर | 425 | 05 |
6 अक्टूबर | 482 | 06 |
7 अक्टूबर | 469 | 07 |
8 अक्टूबर | 441 | 06 |
9 अक्टूबर | 439 | 07 |
10 अक्टूबर | 429 | 07 |
11 अक्टूबर | 453 | 03 |
12 अक्टूबर | 418 | 05 |
13 अक्टूबर | 444 | 03 |
14 अक्टूबर | 260 | 02 |
15 अक्टूबर | 345 | 05 |
16 अक्टूबर | 312 | 01 |
17 अक्टूबर | 215 | 02 |
18 अक्टूबर | 181 | 02 |
19 अक्टूबर | 226 | 03 |
20 अक्टूबर | 220 | 02 |
21 अक्टूबर | 242 | 03 |
22 अक्टूबर | 251 | 01 |
23 अक्टूबर | 271 | 06 |
24 अक्टूबर | 263 | 03 |
25 अक्टूबर | 142 | 02 |
26 अक्टूबर | 112 | 00 |
27 अक्टूबर | 148 | 00 |
28 अक्टूबर | 126 | 00 |
सितंबर में कोरोना के हाल
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 सितंबर | 243 | 04 |
2 सितंबर | 259 | 04 |
3 सितंबर | 279 | 05 |
4 सितंबर | 284 | 04 |
5 सितंबर | 276 | 03 |
6 सितंबर | 279 | 03 |
7 सितंबर | 295 | 06 |
8 सितंबर | 287 | 05 |
9 सितंबर | 312 | 05 |
10 सितंबर | 326 | 06 |
11 सितंबर | 341 | 07 |
12 सितंबर | 351 | 07 |
13 सितंबर | 379 | 05 |
14 सितंबर | 386 | 04 |
15 सितंबर | 393 | 06 |
16 सितंबर | 381 | 06 |
17 सितंबर | 396 | 06 |
18 सितंबर | 408 | 07 |
19 सितंबर | 393 | 07 |
20 सितंबर | 419 | 06 |
21 सितंबर | 446 | 04 |
22 सितंबर | 451 | 07 |
23 सितंबर | 414 | 08 |
24 सितंबर | 436 | 07 |
25 सितंबर | 445 | 07 |
26 सितंबर | 478 | 07 |
27 सितंबर | 468 | 06 |
28 सितंबर | 449 | 07 |
29 सितंबर | 482 | 07 |
30 सितंबर | 469 | 07 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today