शहर के अलग-अलग बाजारों में मुहूर्त के सौदे बुधवार को हुए। इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के छावनी मंडी में दीपावली मुहूर्त के सौदे किए। वहीं, लक्ष्मीबाईनगर अनाज मंडी में मुहूर्त के सौदे भी हुए। दि होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के सियागंज में दीपावली मुहूर्त के सौदे सुबह 11 कि गए। इसके अलावा चोइथराम की आलू-प्याज मंडी में मुहूर्त के सौदे सुबह 9 बजे हुए। चावल बाजार में दीपावली मुहूर्त के सौदे भी सुबह 10.30 बजे हुए। सौदे के आयोजन में पूर्व लोस स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। सभी ने गेहूं को उछालकर सौदे शुरू किए।

पूर्व लोस स्पीकर ने कहा कि अनाज मंडी में सालों से आती रही हूं। वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पूजा के बाद जो सौदे हुए वह अच्छे भाव के सौदे हुए। यह सुखद है कि कोरोना के बाद भी अच्छे भाव के सौदे हुए हैं। आने वाला साल व्यापार, व्यवसाय और किसानों के लिए अच्छा होगा। वहीं, संघ के पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार इतना उत्साह देखा गया है। मुख्यमंत्री ने 1 रुपए 70 पैसे लगने वाले मंडी शुक्ल को कम करके 50 पैसे किया है। इससे व्यापार सुगम होगा और मंडी में आवक बढ़ेगी।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हर साल शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ के बाद मुहूर्त के सौदे होते हैं। अनाज व्यापारी संघ ने पूजा की और सौदे शुरू किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडी टैक्स को बहुत कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारी खुद हैं। हमें उम्मीद है कि ज्यादा व्यापार, ज्यादा मुनाफा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today