भोपाल में बारिश और कोहरे ने रविवार सुबह से ही अपनी आगोश में ले लिया। कोहरा इतना छा गया कि सुबह 10 बजे तक सबसे कम विजिबिलिटी सिर्फ 300 मीटर तक ही रह गई थी। दिन का तापमान सीजन में पहली बार 22 डिग्री से नीचे आने के कारण लोगों को ठंड लगने लगी। इसके कारण लोग अलाव तक जलाने लगे। हालांकि इसके बाद कोहरा छटने के कारण 11.30 बजे तक यह एक हजार मीटर हो गई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि खुले में विजिबिलिटी 300 मीटर से भी काफी कम रही।
अब बादल ऊपर हो गए हैं। ऐसे में कोहरा छटने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को सुबह से फिर कोहरा रहेगा। दो दिन बाद ठंड जोर पकड़ेगी। फिलहाल भोपाल में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। रात का तापमान सबसे कम 18 डिग्री तक आया, जबकि दिन में यह 21.7 तक ही पहुंच पाया। शहर के मौसम को फोटो में देख…











Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today