असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। वे 86 साल के थे। उन्हें अगस्त में कोरोना हुआ था। वे एक बार ठीक हो चुके थे, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्पलिकेशन से जूझ रहे थे। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली। वे तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।
गोगोई इंदिरा गांधी के समय 1971 में पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। राजीव गांधी के समय वे 1985 से 1990 तक कांग्रेस के महासचिव रहे। पीवी नरसिंहराव के समय वे 1991 से 1996 तक खाद्य और खाद्य प्रसंसकरण मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया।
Shri Tarun Gogoi Ji was a popular leader and a veteran administrator, who had years of political experience in Assam as well as the Centre. Anguished by his passing away. My thoughts are with his family and supporters in this hour of sadness. Om Shanti. pic.twitter.com/H6F6RGYyT4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2020
इससे पहले, तरुण गोगोई का रविवार को 6 घंटे तक डायलिसिस किया गया था, लेकिन शरीर में फिर से टॉक्सिन जमा हो गए। इसके बाद उनका शरीर इस स्थिति में नहीं था कि दोबारा डायलिसिस किया जा सके। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके निधन को एक युग का खत्म होना करार दिया।
I express heartfelt condolences on the demise of former Chief Minister, a tall leader & our most respected Tarun Gogoi da. It’s the end of an era in Assam’s public life. He was so vibrant and full of life until a few days back, couldn’t believe this sad news. pic.twitter.com/GFiAsmc4FB
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 23, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोगोई के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने असम के लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
Shri Tarun Gogoi was a true Congress leader. He devoted his life to bringing all the people and communities of Assam together.
For me, he was a great and wise teacher. I loved and respected him deeply.
I will miss him. My love and condolences to Gaurav & the family. pic.twitter.com/jTMfSyAJ6J
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2020
अगस्त में कोरोना होने पर 2 महीने अस्पताल में रहे
तरुण गोगोई 2 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। 25 अगस्त को उन्हें कोरोना संक्रमण का पता चलने पर अगले दिन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। कोरोना के चलते दूसरे कॉम्पलिकेशन होने की वजह से उन्हें 2 महीने अस्पताल में रखने के बाद 25 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी।
सबसे लंबे समय तक असम के सीएम रहे
गोगोई का जन्म 11 अक्टूबर 1934 को हुआ था। वे 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
छह बार लोकसभा के लिए चुने गए
गोगोई कुल 6 बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे 1971 से 1985 तक तीन बार जोरहट से सांसद रहे। उसके बाद 1991-96 और 1998-2002 के दौरान कालीबोर के सांसद रहे। अभी इस सीट से उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें