बिहार विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे क्या होंगे, इसके लिए दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल किया। इसके मुताबिक, NDA की सरकार बनती दिख रही है और सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा उभर रही है। भाजपा को 63 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जदयू कम से कम 58 सीटों के साथ राजद की 52 सीटों से थोड़ा ही आगे नजर आ रही है।
कांग्रेस की परफॉर्मेंस के कारण राजद के तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर नजर आ रहे हैं। भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे चिराग पासवान को चुनाव नतीजे जोर का झटका दे सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी 10 सीटों के आसपास ही अटकती नजर आ रही है। हमारे विश्लेषण में लेफ्ट पार्टियों के लिए लंबे समय बाद अच्छे दिन नजर आ रहे हैं।
बिहार पर भास्कर एग्जिट पाेल | |
पार्टी | कितनी सीटें मिल सकती हैं |
कांग्रेस | 19 से 21 |
राजद | 52 से 60 |
भाजपा | 63 से 65 |
जदयू | 58 से 63 |
लोजपा | 12 से 23 |
हम | 2 से 3 |
वीआईपी | 2 से 3 |
अन्य | 19 से 27 |
दूसरे और तीसरे फेज में महागठबंधन पिछड़ा
दो महीने पहले तक जदयू के नेतृत्व में NDA को जीत के साथ-साथ महागठबंधन से बहुत आगे निकल जाने की उम्मीद थी, लेकिन पहले फेज में हालात बदल गए। पहले चरण में वोट प्रतिशत कम देखकर NDA सरकार बनने की उम्मीद टूटती नजर आ रही थी, लेकिन दूसरे और आखिरी फेज ने महागठबंधन के लिए अच्छे संकेत नहीं दिए।
कांग्रेस अकेली कम से कम 19 सीटें लाती दिख रही है, जबकि राजद को कम से कम 52 सीटें मिल रही हैं। भाजपा 63 और जदयू 58 सीटों पर जीतती दिख रही है। लोजपा की 12 से 23 सीटें पक्की नजर आ रही हैं, जबकि हम और VIP की दो-दो सीटें। वामपंथी दल 9 सीटों पर जीतते दिख रहे हैं। यह तो है लगभग पक्की सीटों के हिसाब। अब चलते हैं वहां, जहां मुकाबला कड़ा है।
30 सीटों पर कड़ा मुकाबला
सभी 243 सीटों पर वोटरों के बीच से जीत-हार का हिसाब निकालने के बावजूद हम इस नतीजे पर हैं कि 23 सीटों पर तीनतरफा कड़ा मुकाबला है, जबकि 7 सीटों पर आमने-सामने की कड़ी टक्कर है। इन 30 सीटों पर मुख्य रूप से राजद, जदयू और लोजपा के बीच टकराव है। इन सीटों पर नतीजे किस तरफ जाएंगे, ये साफ तौर पर बता पाना अभी मुश्किल है। हालांकि, पूरे राज्य के लिए जनता का मत क्या है, यह इस एग्जिट पोल में दिख रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें