दिवाली पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार सुबह ही पाकिस्तानी सेना ने LOC पर सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान की फायरिंग में BSF और आर्मी के 4 जवान शहीद हो गए, 6 नागरिकों की भी मौत हुई है। सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3 कमांडो और 5 जवान ढेर कर दिए।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, केरन, गुरेज सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। कुपवाड़ा से लेकर बारामूला तक पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की है।
- पाकिस्तान की फायरिंग में बारामूला सेक्टर में BSF के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हुए। राकेश डोभाल उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले के गंगानगर के रहने वाले थे।
- उड़ी सेक्टर में 2 सेना के जवान और गुरेज सेक्टर में एक जवान शहीद हुआ।
- फायरिंग में मारे गए 6 नागरिकों में से 3 उड़ी सेक्टर के रहने वाले हैं।
- 4 अन्य जवान और 8 नागरिक गंभीर रूप से घायल हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पाकिस्तान के बंकर और लॉन्च पैड तबाह किए
जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी बंकरों को भी तबाह कर दिया है। इसके अलावा फ्यूल डम्प और लॉन्च पैड भी तबाह किए गए हैं। करीब 12 पाकिस्तानी सैनिक जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire along the Line of Control in the Uri sector, earlier today.
Three civilians killed & several injured in the ceasefire violation. pic.twitter.com/G8axU8gHVT
— ANI (@ANI) November 13, 2020
#WATCH | Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire along the Line of Control in Keran sector of Kupwara, earlier today.
(Video Source: Indian Army) pic.twitter.com/xxT57UkE35
— ANI (@ANI) November 13, 2020
केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश
कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज LOC स्थित केरन सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं। इसके बाद ही सभी जवानों को अलर्ट कर दिया गया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। आशंका है कि सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश कर रहा है।
नवंबर में 128 बार सीजफायर वॉयलेशन
इस हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। इंडियन आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान की तरफ से 4052 बार सीज फायर का उल्लंघन किया गया है। इनमें 128 बार नवंबर और 394 बार अक्टूबर में सीज फायर हुआ है। पिछले साल 3233 बार सीज फायर का उल्लंघन हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वीर जवानों के लिए घर में दीया जलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात जवानों के लिए ट्वीट किया। लिखा, ”साथियों हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में एक दीया जलाना है। मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आप भले ही सीमा पर हैं, लेकिन पूरा देश आपके साथ है। आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं। जिनके बेटे-बेटियां आज सरहद पर हैं। हर वो व्यक्ति जो देश की किसी न किसी जिम्मेदारी की वजह से अपने घर पर नहीं है। अपने परिवार से दूर है। मैं हृदय से ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।
This Diwali, let us also light a Diya as a #Salute2Soldiers who fearlessly protect our nation. Words can’t do justice to the sense of gratitude we have for our soldiers for their exemplary courage. We are also grateful to the families of those on the borders. pic.twitter.com/UAKqPLvKR8
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2020
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें