Mediapramukh.com
देश

दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं:सरकार–पुलिस से 3 दिन में जवाब मांगा, अंतरिम आदेश नहीं दिया; अगली सुनवाई गुरुवार को

AdminJuly 19, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं:सरकार–पुलिस से 3 दिन में जवाब मांगा, अंतरिम आदेश नहीं दिया; अगली सुनवाई गुरुवार को
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। दरअसल सोनम की पत्नी गीतांजलि ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।
India

Related News

Comments

No approved comments yet.