15 तस्वीरों में दिल्ली बिल्डिंग हादसा:मलबा हटाया तो दबा मिला युवक, कितने लोग दबे, पता नहीं; कई गाड़ियां चकनाचूर; रेस्क्यू में आम लोग भी जुटे
AdminSeptember 6, 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर 1.30 बजे गिर गई। करीब 40-50 साल पुरानी बिल्डिंग में के बेसमेंट में पिछले 3 दिनों से काम चल रहा था। इमारत दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है। इसमें ज्यादातर स्टूडेंट्स रहते हैं, जो हादसे के वक्त सो रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुट गए। तस्वीरों में देखिए हादसे के बाद के हालात… ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला हॉस्टल गिरा: दावा– बेसमेंट में खुदाई जारी थी; मलबे में दबा युवक दोस्त से फोन पर बोला- बचा लो दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 5 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
लंदन जा रही फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई, आधे घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद उतरा प्लेन
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा,VIDEO:₹19 हजार के बिल पर विवाद हुआ था; विधायक के बेटे समेत 17 पर FIR
शाह बोले- नक्सलवाद के बाद नशा भी खत्म करेंगे:रेड कॉरिडोर की सोच वालों ने हथियार डाले; नॉर्थईस्ट में 10 हजार युवाओं का आत्मसमर्पण
खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच:नाकामी छिपाने के लिए 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल' जैसे जुमले लेकर लाए
Comments
No approved comments yet.
