8 राज्यों में तलाशी के बाद सूरत से पति-पत्नी गिरफ्तार:पन्ना में बच्चों के नाम जमीन नहीं करने पर दूसरे पति की पीट-पीटकर हत्या की
Hitesh SharmaJuly 22, 2026
पन्ना के रैपुरा थाना इलाके के बघवारकलां में बुधवार को हुए नन्नू सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने अपने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद एक साल से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि अजयगढ़ के बगहा निवासी रामप्रताप सोनी और अर्चना की शादी करीब 8-9 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। आपसी विवाद की वजह से अर्चना अपने मायके में रहने लगी थी। इसके बाद 27 मई 2025 को अर्चना ने बघवारकलां के रहने वाले नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली और अपने बच्चों के साथ उसके घर रहने लगी। हालांकि, शादी के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई। अर्चना अपने दूसरे पति नन्नू सोनी पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी जमीन-जायदाद उसके दोनों बेटों के नाम कर दे। वहीं, नन्नू को अर्चना के बच्चे पसंद नहीं थे, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पहले पति के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश लगातार हो रही अनबन से परेशान होकर अर्चना ने अपने पहले पति रामप्रताप सोनी को फोन पर पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर नन्नू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। योजना के तहत, 10 जुलाई 2025 की रात रामप्रताप छिपते-छिपाते बघवारकलां पहुंचा। कमरे में सो रहे नन्नू सोनी पर रामप्रताप और अर्चना ने लकड़ी के भारी डंडे (मुगरिया) से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आधुनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अर्चना अपने दोनों बच्चों और पहले पति रामप्रताप के साथ मौके से भाग निकली थी। पुलिस एक साल से उनकी तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने हमने 8 राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अलग-अलग समय पर पुलिस टीम भेजी, ये आरोपी किसी प्रकार के टॉक्नोलॉजी और आधुनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करता, यहां तक ये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी इस्तेमाल नहीं करता था, ये पैदल ही आता-जाता था। इससे इसे पकड़ने में पुलिस को मेहनत लगी है।
Related News
भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज
MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी, राजस्थान में तलाशी:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; नरवर किले में रखी थी, 5 करोड़ है कीमत
भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से राहत, माफी स्वीकार:जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामले में भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी
सरकारी प्रेस में घोटाले का खुलासा…अफसरों ने बदलीं पर्चियां:29.7 टन रद्दी को रिकॉर्ड में बताया 6.82 टन, ट्रक की जगह तक बदल दी
Comments
No approved comments yet.
