MP- यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:गुजरात में नदियां उफान पर, असम में 61 मौतें ; अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
AdminJuly 25, 2026
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में आज सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 7.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए शनिवार को राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण 6 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई। 25 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
बाय-बाय, पापा कहकर चिनाब नदी में छलांग लगाई...VIDEO:बेटी ने फोन पर कहा- दिल कह रहा है मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए, जम्मू की घटना
दिल्ली हादसा, राहुल बोले– स्टूडेंट्स के लिए अच्छे हॉस्टल नहीं:छात्र पीजी में रहने को मजबूर; मोदी ने घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की
लंदन जा रही फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई, आधे घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद उतरा प्लेन
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा,VIDEO:₹19 हजार के बिल पर विवाद हुआ था; विधायक के बेटे समेत 17 पर FIR
Comments
No approved comments yet.
