MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 23 मौतें, वैष्णोदेवी-अमरनाथ यात्रा रुकी; यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे
AdminJuly 22, 2026
उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। 5 राज्यों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 4 जिलों में ऑरेंज, बाकी सभी में यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 24 से 48 घंटे में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में 10 दिन से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी और डोडा जिलों में 19 जुलाई से बारिश जारी है। इसके चलते नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी घरों-दुकानों में घुस गया है। तीन दिनों में 23 लोगों की मौत हो गई है। अमरनाथ, वैष्णो देवी, शिव खोड़ी और माचिल देवी यात्रा 4 दिन से रुकी हुई है। 22 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित
मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:NDA में शामिल होने के कयास, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर तैनात:भाजपा की कांग्रेस दफ्तर घेराव की कोशिश; पटना में पत्थरबाजी, जयपुर में वाटर कैनन चलाई
'कॉकरोचों' पर लाठीचार्ज- सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार:चीफ जस्टिस बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें
Comments
No approved comments yet.
