PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन:मेटा इंडिया हेड समेत कई लोगों पर FIR; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान वीडियो वायरल हुआ था
AdminJuly 31, 2026
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। श्रीनिवास को दोनों मामलों में सह-आरोपी बनाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो शेयर करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस AI मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वाले, सबसे पहले अपलोड करने और वायरल करने वालों की जांच कर रही है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी कंटेंट रोकने वाले मेटा के सिस्टम और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह देखा जा रहा है कि क्या प्लेटफॉर्म का कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम ऐसे वीडियो समय रहते रोकने में सक्षम था या नहीं। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और वीडियो के सोर्स की पड़ताल कर रही हैं। मेटा को भेजा गया नोटिस पहले भी विवाद में आया था मेटा यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पीएम मोदी की एक पोस्ट कुछ समय के लिए हट गई थी। बाद में मेटा ने इसे AI मॉडरेशन सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए पोस्ट बहाल कर दी थी। केंद्र सरकार ने इस स्पष्टीकरण पर असंतोष जताया था और कंपनी से डिटेल में जवाब मांगा था। सरकार का कहना है कि केवल तकनीकी गलती बताना पर्याप्त नहीं है। AI मॉर्फ्ड (डीपफेक) वीडियो के बारे में जानें AI और डीपफेक तकनीक की मदद से किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज और हाव-भाव की हूबहू नकल कर फर्जी वीडियो तैयार किया जाता है। ऐसे वीडियो देखने में असली लगते हैं और इनका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, फर्जी प्रचार करने या किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों में IT एक्ट और BNS के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर 'बिलेटेड रिटर्न' फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
यूपी में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाई:अखिलेश बोले- सच्चा हिंदू दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता; ओवैसी भी भड़के
बिहार में 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित:पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश; यूपी के 26 जिलों में बाढ़; कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी
खबर हटके- इंसानी यूरिन से पिघल रहा हिमालय:फ्लाइट में पैसेंजर को टेप से बांधा; घोड़े के बालों से बने गद्दे की कीमत ₹7 करोड़
गुजरात में लिव-इन-पार्टनर की बस स्टैंड पर हत्या:पुलिस आरोपी को घसीटकर घटनास्थल लाई, डंडों से पीटा; कहा- अपराध क्रूर था, सख्ती जरूरी
Comments
No approved comments yet.
