एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति:EOW की छापेमारी में 11 करोड़ का खुलासा; बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल में जांच
AdminSeptember 4, 2026
बालाघाट पीडब्ल्युडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के पास से EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को जांच में 11 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। यह संपत्ति उनकी आय से करीब 200 गुना अधिक है। पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बालाघाट स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी थी। उस समय वे सो रहे थे। टीम ने उन्हें जगाकर जांच शुरू की। उनके सरकारी आवास से ढाई लाख रुपए नकद और 25 लाख रुपए का एक वाहन बरामद किया था। गुरुवार को टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बालाघाट के सरकारी आवास के साथ-साथ छिंदवाड़ा और भोपाल के आवासों पर भी एक साथ छापेमारी की थी। छिंदवाड़ा में करोड़ों की संपत्ति मिली बालाघाट में कार्रवाई के बाद EOW की टीम उन्हें छिंदवाड़ा स्थित आवास ले गई। वहां EOW को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली। छिंदवाड़ा स्थित आवास से 3 करोड़ रुपए की जमीन और मकान, 7.50 लाख रुपए नकद, 1 करोड़ रुपए के घरेलू सामान, 52 लाख रुपए के सोने के गहने, 1.20 लाख रुपए के चांदी के गहने, 49 लाख रुपए के दो चार पहिया वाहन, 4 लाख रुपए के तीन दोपहिया वाहन और 1.50 करोड़ रुपए का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मिला है। तस्वीरे देखिए… 12 बैंक खाते और फार्म हाउस भी जांच के दायरे में इसके अलावा, कमलकिशोर सिंगारे और उनके परिवार के नाम से अलग-अलग बैंकों में 12 खाते मिले हैं। EOW इन खातों में जमा राशि की जानकारी जुटा रही है। छिंदवाड़ा के फार्म हाउस में 2 करोड़ रुपए जमीन और निर्माण पर खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। फार्म हाउस की छत पर स्विमिंग पूल भी बना है। यहां से 8 लाख रुपए का महिंद्रा ट्रैक्टर, 1.50 लाख रुपए की ट्रॉली और 5 लाख रुपए के अन्य कृषि उपकरण मिले हैं। बैंक खातों और लॉकर की भी जांच जारी EOW डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है। टीम अन्य संपत्तियों, बैंक खातों और लॉकरों की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच में और भी संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना है। भोपाल आवास से 2 करोड़ की संपत्ति मिली भोपाल स्थित आवास से 2 करोड़ रुपए की जमीन और मकान तथा 3.50 लाख रुपए के घरेलू सामान की इवेंट्री मिली है। EOW के अनुसार, अब तक की जांच में कुल 11 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है। सर्च अभी जारी है, इसलिए कार्रवाई के दौरान और संपत्ति मिलने की संभावना है। EOW ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यपालन यंत्री कमलकिशोर सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
ये खबर भी पढ़े… PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOW का छापा बालाघाट में लोक निर्माण विभाग की पीआईयू शाखा में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के शासकीय आवास पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार सुबह 6 बजे छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले में ईओडब्ल्यू की तीन टीमें बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके आवासों पर एक साथ जांच कर रही हैं। पढ़े पूरी खबर
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
