कश्मीर में नाम पूछकर गोली मारी,प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग:एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती; आतंकियों की तलाश जारी
AdminJuly 31, 2026
कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम गांव में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने एक समूह में पहले सभी मजदूरों से उनके नाम पूछे। इनमें से दो हिंदू मजदूरों को अलग किया और गोली मार दी। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल है। फिलहाल उसे अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सिक्योरिटी फोर्सेस ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। इनकी पहचान दीपक और भूपिंदर के रूप में हुई है। दीपक की मौत हो गई है। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं। आतंकी हमले के बाद के हालात, 2 तस्वीरें… 10 दिन पहले पुलिस जवान पर हुआ था आतंकी हमला 10 दिन पहले ऐसा ही एक आतंकी हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को हुआ था। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। अचानक हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार:पुलिस को घर से दस्तावेज मिले; पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे गालियां दीं:मेरी मां को अपशब्द कहे; ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं
पहली बार वंदेभारत ट्रेन से ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की
तस्लीमा नसरीन का 19 साल बाद कोलकाता पहुंचने पर स्वागत:बोलीं- वापस आकर अच्छा लगा, कल CM शुभेंदु के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी
2011 से अलग रह रहे उमर अब्दुल्ला-पायल का तलाक:32 साल पहले हुई थी शादी; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी
Comments
No approved comments yet.
