Mediapramukh.com
देश

किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा:केरलम में भारी बारिश-लैंडस्लाइड से 6 की मौत, 6 लापता; बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा

AdminAugust 2, 2026
किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा:केरलम में भारी बारिश-लैंडस्लाइड से 6 की मौत, 6 लापता; बदरीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दो कारें तेज बहाव में बह गईं। सड़कों पर मलबा, कीचड़ और बड़े पत्थर भर गए। किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। केरलम में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य में लैंडस्लाइड, बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने 65 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 1,465 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। इधर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। चमोली के गौचर के पास कमेड़ा में बद्रीनाथ हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात वन-वे कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। गुजरात के सूरत और मोरबी समेत कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। 27,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। वहीं, 53 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सूरत के अंबिका तालुका में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश हुई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related News

Comments

No approved comments yet.