देश
किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील:ट्रेड डील का विरोध, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम
Admin/July 21, 2026/2 min read/3 views
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद घेराव और किसानों की अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में बुलाई गई महापंचायत को देखते हुए हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से लगते बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को हाउस अरेस्ट या डिटेन किया गया है। इसका असर रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत और करनाल समेत 12 जिलों में दिख रहा है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर पांच या अधिक लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर करीब 4 किमी लंबा जाम लगा है। हरियाणा पुलिस ने वज्र वाहन तैनात कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही दिल्ली की ओर प्रवेश दिया जा रहा है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से किसान नेताओं की मीटिंग हुई। जिसके बाद किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री राणा की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। कृषि मंत्री शिवराज चौहान से अगले 8-10 दिन में किसानों बातचीत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान अमेरिका भारत ट्रेड डील पर भी वार्ता होगी। हरियाणा में CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के PHOTOS… CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स… महेंद्रगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड:वांगचुक के समर्थन में छात्राओं ने की नारेबाजी; जांच में स्टाफ को क्लीन-चिट पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
About Admin
Media Pramukh
Related News
मानसून सत्र का दूसरा दिन, NDA संसदीय दल की बैठक:विपक्ष पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अड़ा; कल 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले
MP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव:जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 मौतें; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित
Comments
No approved comments yet.