कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
AdminSeptember 5, 2026
पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज सही मार्गदर्शन मिलने पर वर्ल्ड क्रिकेट का सुपरस्टार बन सकता है। श्रीकांत ने यह भी बताया कि वैभव की बल्लेबाजी का असर ऐसा है कि उनकी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देखने लगी हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर वैभव को सही तरीके से तैयार किया गया, तो वे विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं। श्रीकांत बोले- वैभव को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए श्रीकांत ने कहा, ‘वे शानदार खेल रहा है। उसे प्रोत्साहित करना चाहिए और कभी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर उसे सही तरीके से तैयार किया गया, तो वह सुपरस्टार बनने की राह पर है। वे टेस्ट क्रिकेट को फिर उसके गौरव तक पहुंचाएगा।’ श्रीकांत ने आगे कहा, सूर्यवंशी की वजह से लोग दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट को भी देखने लगे। यहां तक कि मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही थीं। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रनों की आक्रामक पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। रेड-बॉल क्रिकेट में भी गेंदबाजों पर दबाव बना रहे वैभव श्रीकांत ने वैभव की बल्लेबाजी के तरीके की खास तौर पर तारीफ की। उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट में भी जिस तरह यह युवा बल्लेबाज गेंदबाजों पर दबाव बना रहा है, वह उनकी असाधारण क्षमता दिखाता है। श्रीकांत ने कहा, ‘लोग इस बात पर संदेह कैसे कर सकते हैं कि यह लड़का हाई लेवल क्रिकेट खेल सकता है या नहीं? वह हर स्तर का क्रिकेट खेल सकता है और जल्द ही सभी फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट पर राज करने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘रेड-बॉल क्रिकेट में भी वह मीडियम पेसरों को सीधे छक्के मार रहा है। वह गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।’ IPL 2026 में बनाए 776 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ की वापसी वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और देश के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट बने। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव की शुरुआत अपेक्षा के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाकर शानदार वापसी की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर…
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी
Comments
No approved comments yet.
