स्पोर्ट्स
कोलकाता हाईकोर्ट ने IPL क्रिकेटर की गिरफ्तारी के आदेश दिए:डिवाइस जब्त करने को कहा; अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
Admin/July 21, 2026/3 min read/3 views
कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मोगरा पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है। ताकि वे कथित निजी फोटो और वीडियो का आगे प्रसार रोका जा सके। दरअसल, एक महिला ने अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेटर पर धमकियां देने के भी आरोप हैं। 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था। अदालत ने कहा- जांच के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की गई है, जिसमें अहम डिजिटल सामग्री होने की आशंका है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती आवश्यक है, ताकि कथित आपत्तिजनक डेटा को आगे साझा होने से रोका जा सके। पीड़िता का आरोप- फ्लैट पर संबंध बनाए, अब धमकी दे रहा शिकायत के अनुसार दोनों की पहचान जनवरी 2023 में हुई थी। महिला का आरोप है कि पोरेल उसे मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी का अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अवैध रूप से रोके रखा, खाना नहीं दिया और अलग-थलग रखा गया। शिकायत में कहा गया है कि 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई कथित घटना के बाद उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी और उसे तत्काल इलाज कराना पड़ा। उसने फोन और सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस पहले से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अदालत ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अभिषेक पोरेल या उनके वकील की ओर से इन आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं। क्रिकेटर ने आरोपों को झूठा बताया था क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था। --------------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। उन पर लंका प्रीमियर लीग (LPL) में एक खिलाड़ी को रिश्वत देने का आरोप लगा है। कालरा LPL की टीम जाफना किंग्स के को-ऑनर हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे सीजन की शुरुआत से कुछ घंटे पहले की गई। पढ़ें पूरी खबर
About Admin
Media Pramukh
Related News
सिंधु ने कमबैक का क्रेडिट विराट को दिया:लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला; सिंधु ने 2 साल बाद टूर्नामेंट जीता
स्पोर्ट्स अपडेट:दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन भारत U-19 का स्कोर 253/3;जून के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ नाथन स्मिथ और डैनी वैट-हॉज बनीं
वर्ल्डकप फाइनल में प्लेयर्स की झड़प की जांच करेगा फीफा:दोषियों पर 3 मैच का प्रतिबंध संभव, स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी भिड़े थे
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की:कमिंस, हैजलवुड और नाथन लियोन की वापसी, 13 अगस्त से पहला मैच डार्विन में
Comments
No approved comments yet.