खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा:सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे
AdminAugust 6, 2026
संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने कहा- क्या अब मुझे किरेन रिजिजू से सीखना पड़ेगा। वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बोलते हैं कि रोज मैं ही यहां आकर बोलता हूं। अगर मैं नियम नहीं पढ़ूंगा तो क्या उनकी दी हुई चीजें पढ़ूं? खड़गे ने कहा- क्या बोलना है, कब बोलना है और कैसे बोलना है, यह तय करना मेरा अधिकार है। सत्ता पक्ष हमारे सांसदों का अपमान कर रहा है। मैं सिर्फ अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा हूं। इस सदन में जेटली जी ने खुद कहा था कि रुकावट लोकतंत्र का हिस्सा है। इस पर रिजिजू ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं। एक ही मुद्दे पर बार-बार बोलकर समय बर्बाद कर रहे हैं। पवन खेड़ा कांग्रेस के नए सांसद है। संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर मैं सदन में उन्हें सम्मानित करना चाहता हूं। लेकिन दिक्कत यह है खेड़ा को अब तक वेलकम स्पीच देने तक का मौका नहीं मिला। लोकसभा कल, राज्यसभा में कार्यवाही जारी संसद सत्र की तस्वीरें… संसद की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना:यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग
पूर्व CDS बोले- LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं:दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें, दूसरे मुद्दों पर भी बात करें
गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी
CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं
Comments
No approved comments yet.
