खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा:नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट
AdminSeptember 5, 2026
महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात जिंगाबाई टाकली स्थित घर में हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णकांत रात 9:45 बजे घर लौटा था। उसने पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। यामिनी गणेशोत्सव समारोह से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी कर रही थी। उसने खाना बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पत्नी को मुक्का मारा, बिस्तर पर फेंक दिया पुलिस के अनुसार, बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया। उसने यामिनी को कई बार मुक्का मारा और बिस्तर पर फेंक दिया। यामिनी ने बेचैनी की शिकायत की तो कृष्णकांत दवाइयां लेने के लिए बाहर गया। हालत बिगड़ने पर कृष्णकांत यामिनी को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फ्रैक्चर, आंत में चोट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों को गंभीर नुकसान सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने और पेट में गंभीर चोट के संकेत भी मिले। कपल एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर रहने आया था कृष्णकांत और यामिनी करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे। कृष्णकांत एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है, जबकि यामिनी हाउस वाइफ थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया, रसोइया के पति पर आरोप तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 48 साल के अरुमुगम को गिरफ्तार किया है। वह स्कूल की रसोइया का पति है। वह अपनी पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
पीएम 13 साल बाद दिल्ली के श्री राम कॉलेज जाएंगे:शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे; 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया था
2024 में एयरफोर्स पर हमले में शामिल लश्कर आतंकी ढेर:पाकिस्तान का नागरिक था; दावा- पहलगाम हमले से जुड़े लिंक; अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी
तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया:रसोइया के पति पर आरोप; पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था
केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथपाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR
Comments
No approved comments yet.
