गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को न्यूड कर पीटा, VIDEO:BJP नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो; नहीं किया तो दोस्त को बैट से पीटकर मार डाला
AdminAugust 2, 2026
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जनपद अध्यक्ष के पति बीजेपी नेता ने अपने साथियों संग मिलकर गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को न्यूड कर पीटा। आरोपियों ने दोनों को लकड़ी के डंडे और बेसबॉल के बैट से सिर पर कई वार किए। हमले में शख्स का सिर फूट गया। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। आरोपियों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। मृतक की पहचान हरिराम गोमाजी के रूप में हुई है। उनके शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले। वहीं महिला की हालत भी गंभीर है। महिला और उसका दोस्त रहम की भीख मांगते रहे। बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी उन्हें पीटते रहे। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… रात 2 बजे पीछे के रास्ते से घर में घुसे आरोपी राजगढ़ पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे राजगढ़ क्षेत्र के कुछ लोग पेटलावद की अटल बस्ती स्थित महिला के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपी पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखी लकड़ी की मोगरी और लाठी से महिला की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद हरिराम गोमाजी महिला को बचाने लगे। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों को नग्न कर बेसबॉल बैट और मोगरी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल हरिराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला बोली- 14 साल तक प्रेम संबंध रहा घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ के साथ उसका करीब 14 साल तक प्रेम संबंध था। करीब एक साल पहले उसने आरोपी से दूरी बना ली थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला ने बताया कि वह 31 जुलाई को हरिराम सिरवी के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गई थी। दोनों 1 अगस्त की शाम लौटे थे। आरोप है कि हरिराम के साथ उसका आना-जाना मुख्य आरोपी को पसंद नहीं था। इसी रंजिश में रात को घर में घुसकर हमला किया गया। परिजन का आरोप- पहले धमकाया, फिर घर में घुसकर हमला किया मृतक हरिराम सिरवी के बेटे ने बताया कि घटना से पहले आरोपी धार जिले के धुलेट स्थित उनके घर पहुंचे थे। वहां गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और चले गए। रविवार सुबह करीब 5 बजे पेटलावद अस्पताल से फोन आया कि उनके पिता गंभीर हालत में भर्ती हैं। अस्पताल पहुंचने पर हमें लाश मिली। VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल आरोपियों ने मारपीट की पूरी वारदात का वीडियो बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में आरोपी हरिराम से कह रहे हैं कि तुम हमारे सामने ही इस महिला से सेक्स करो। हरिराम को गालियां भी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। शव रखकर थाने के सामने प्रदर्शन हरिराम सिरवी की मौत के बाद परिजन और सिरवी समाज के लोग बड़ी संख्या में धार जिले के राजगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के बाहर शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर नारेबाजी और हंगामा भी हुआ। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हत्या का केस दर्ज, आरोपी फरार राजगढ़ पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा मुख्य आरोपी बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ भाजपा से जुड़ा रहा है। हालांकि फिलहाल उसके पास पार्टी का कोई आधिकारिक पद नहीं है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वह जनपद अध्यक्ष का पति है। इस संबंध में पुलिस और भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें मुरैना में 4 लोगों को मारी गोली, 2 भाइयों की मौत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हटूंपुरा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे सरकारी जमीन पर कब्जा और कांटों की बाड़ लगाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 8 लोगों ने 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया:संतों पर सवाल नहीं उठाए, आश्रम की जिम्मेदारी संभालने को भी तैयार हूं
कारोबारी के घर घुसा 6 फीट लंबा मगरमच्छ:सीढ़ियों पर देख एक घंटे तक परिवार दहशत में रहा; वन अमले ने शिवना नदी में छोड़ा
पिता 8 वर्षीय बेटे का शव बाइक पर ले गया:सिंगरौली में कहा- 3 घंटे मांगने पर भी सरकारी अस्पताल से वाहन नहीं मिला
युवती ने थाना परिसर में खाया जहर, VIDEO:पुलिस से कहा- जिंदगी बर्बाद कर दी; भाई बोला- मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे
Comments
No approved comments yet.
