Mediapramukh.com
देश

गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट:असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित, 66 मौतें; हिमाचल में लैंडस्लाइड से 134 सड़कें बंद

AdminJuly 26, 2026
गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट:असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित, 66 मौतें; हिमाचल में लैंडस्लाइड से 134 सड़कें बंद
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से गुजरात, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वाेत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लेकिन यह बारिश अब भी सामान्य से 16.1% कम है। उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्याें में भारी बारिश होगी। इधर, असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर हैं। अब तक 66 की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 134 सड़कें बंद हैं। 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बिहार के 17 जिलों में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

Related News

Comments

No approved comments yet.