गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची
AdminJuly 31, 2026
जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब है 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश। जबकि पंजाब, अरुणाचल, केरल, कोंकण-गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। इधर, गुजरात में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 12 इंच तक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में अभी भी 130 सड़कें बंद हैं। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। राज्य में बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 2 लाख रह गई है। पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। सैटेलाइट मैप में देखें, गुजरात पर छाए बादल देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वे क्या जानें?
भास्कर अपडेट्स:मुंबई के धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 झुलसे
गुजरात में लिव-इन-पार्टनर की बस स्टैंड पर हत्या:पुलिस आरोपी को घसीटकर घटनास्थल लाई, डंडों से पीटा; कहा- अपराध क्रूर था, सख्ती जरूरी
बिहार में 10 साल में गंगा का जलस्तर सबसे ज्यादा:बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित, यूपी में अगले एक हफ्ते तक बारिश; MP में नदियां उफान पर
Comments
No approved comments yet.
