गुना में सहेली के दोस्तों ने किया युवती का रेप:शराब पिलाई, थप्पड़ मारे; शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
AdminSeptember 6, 2026
गुना में 25 वर्षीय महिला ने दो युवकों पर मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद महिला ने अपने पूर्व पति को मैसेज कर पूरी बात बताई और रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से वह उसके साथ चली गई। महिला ने रविवार को सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहेली के घर आए थे दोनों युवक
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह विंध्याचल कॉलोनी में अपने बेटे के साथ किराए से रहती है और घर से पार्लर का काम करती है। उसी मकान में उसकी सहेली शैफाली शाक्य भी रहती है। महिला के मुताबिक 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे शैफाली से मिलने उसका दोस्त गोलू रघुवंशी विनेका अपने साथी विवेक रघुवंशी के साथ आया था। महिला के अनुसार, कमरे में शैफाली, गोलू और विवेक शराब पी रहे थे। आरोप है कि विवेक ने उसे भी शराब पिला दी। कुछ देर बाद शैफाली और गोलू कमरे से बाहर चले गए। कमरे में महिला और विवेक रह गए। कमरे में दुष्कर्म करने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि विवेक ने कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की। कारण पूछने पर उसने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसने शोर मचाया, लेकिन उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। पीड़िता किसी तरह कमरे से बाहर आई और शैफाली व गोलू को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोप है कि गोलू ने उसके दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिचित ने बचाया
महिला के मुताबिक इसी दौरान उसका परिचित अजय रघुवंशी वहां पहुंचा और युवती को बचाया। घटना के बाद महिला ने अपने पूर्व पति को मैसेज कर पूरी बात बताई और रेलवे स्टेशन चली गई। पूर्व पति पुलिस के साथ स्टेशन पहुंचा और महिला को सुरक्षित लेकर आया। इसके बाद उसने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 523/26 में बीएनएस की धारा 64(1), 115(2), 351(3) और 127(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Related News
मंत्री विजयवर्गीय बोले- सर्कस देखने हर कोई जाता है:राहुल गांधी पर तंज; पूर्व मंत्री का पलटवार- तुम जैसे जंतुओं को नचाने आ रहे हैं
MP के सिवनी में मीडियाकर्मी पर हमले का VIDEO:बेटे को स्कूल छोड़कर आ रहे थे, टू-व्हीलर से पीछा करते हुए आए दो नकाबपोश
दुष्कर्म-पॉक्सो के हर महीने करीब 14 केस निपटाने का टारगेट:MP में 10,628 मामले लंबित, अमित शाह की बैठक के बाद तैयारी तेज
दुबई रवाना हुए सीएम डॉ. मोहन यादव:6 से 9 सितंबर तक UAE में रहेंगे, निवेशकों को देंगे GIS का न्योता
Comments
No approved comments yet.
