Mediapramukh.com
राज्य

गुरुपूर्णिमा- दादा दरबार पहुंचे 50 हजार भक्त:खंडवा में 500 भंडारों में पूरी-सब्जी से लेकर आइसक्रीम तक; उज्जैन में CM करेंगे गीता भवन लोकार्पण

AdminJuly 29, 2026
गुरुपूर्णिमा- दादा दरबार पहुंचे 50 हजार भक्त:खंडवा में 500 भंडारों में पूरी-सब्जी से लेकर आइसक्रीम तक; उज्जैन में CM करेंगे गीता भवन लोकार्पण
आज (बुधवार को) गुरुपूर्णिमा के दिन प्रदेशभर के संत-समाधि और गुरू मंदिरों में लोग दर्शन के लिए उमड़े हैं। खंडवा में श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर में देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। अलसुबह तक 50 हजार भक्तों ने यहां बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज और छोटे दादाजी श्री हरिहरानंद महाराज की समाधियों के दर्शन किए। वहीं, सीएम मोहन यादव उज्जैन में सांदीपनि आश्रम में दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से 'गीता भवन' का लोकार्पण करेंगे। 1,250 लोगों की बैठक क्षमता वाला यह ढाई मंजिला भवन उज्जैन शहर का सबसे बड़ा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम है। भजलो दादानी का नाम, भजलो हरिहरजी का नाम गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने मंगलवार को सुबह से ही भक्त धाम पर पहुंचने लगे थे। बुधवार सुबह तक दादा दरबार में 50 हजार से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंच गए। 10 हजार से ज्यादा लोग कतार में लगे हुए हैं। हाथों में निशान और ढोल-नगाड़ों पर झूमते लोग सुबह से भजलो दादानी का नाम, भजलो हरिहरजी का नाम जपते हुए श्री दादाजी धाम पहुंचे। मंदिर में सुबह 5 बजे से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य गेट पर लंबी कतार नजर आई।भक्तों ने धूनी माई में नारियल समर्पित किए। यहां देर रात तक दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान हैं। खास बात यह है कि, शहर में जगह-जगह 500 से ज्यादा भंडारे आयोजित किए हैं। जहां नाश्ता, भोजन से लेकर अलग-अलग तरह के पकवान फ्री में बांटे जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई हैं। पांढूर्णा से आया जत्था धर्मशाला में रुका गुरूपूर्णिमा से एक दिन पहले पांढूर्णा से आने वाली मुख्य निशान यात्रा पूरे जत्थे के साथ शाम को शहर में प्रवेश कियाा। जत्था ने पार्वतीबाई धर्मशाला में विश्राम किया। सुबह जत्था मंदिर पहुंचा और निशान अर्पित की। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार- पांढूर्णा के जत्थे को निशान लेकर मंदिर परिक्रमा करने की इजाजत दी गई है। वहीं, बुधवार रात महाआरती के बाद मशाल जुलूस निकलेगा। बता दें कि पांढूर्णा के इसी जत्थे के द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाता है। मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई होने से विशेष तौर पर तैयारियां की गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंदिर के पास अतिक्रमण हटाया सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने दादाजी मंदिर के बाहर कुछ अतिक्रमण हटवाए। भवानी माता मंदिर के पास जूतों के स्टैंड के लिए दुकानदारों ने पर्याप्त जगह नहीं छोड़ रखी थी, सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को चेताया कि जगह छोड़ी जाए, लेकिन दुकानदारों ने जूतों को रखने के जगह नहीं छोड़ी। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने ही दुकानों का अतिक्रमण हटाया। इसके बाद विरोध होने लग गया। बाद में हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में हस्तक्षेप किया। इस पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें भी फटकार लगाई। 5.1 हेक्टेयर भूमि पर बना है गीता भवन देवास रोड पर विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की 5.1 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित गीता भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन में अत्याधुनिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम के साथ ग्रीन रूम, मल्टीपर्पज हॉल, प्रशासनिक कक्ष, चार अतिरिक्त कक्ष, लिफ्ट और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस परिसर को धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिससे भविष्य में बड़े स्तर के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यक्रमों के आयोजन को नई पहचान मिलेगी। खंडवा में यह भी… श्रद्धालुओं के लिए राहत, दो दिन चलेगी स्पेशल मेमू गुरु पूर्णिमा पर सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के आदेश के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा, पुनासा, छैगांवमाखन, मूंदी, हरसूद और किल्लौद तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक, कोषालय इस अवकाश से प्रभावित नहीं होंगे और सामान्य रूप से कार्य करेंगे। दादा दरबार में आज के आयोजन

Related News

Comments

No approved comments yet.