Mediapramukh.com
राज्य

ग्वालियर के कैंट एरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग:4 घंटे बाद भी नहीं बुझीं लपटें, काले धुएं से दहशत; लोग घर छोड़कर बाहर निकले

AdminJuly 25, 2026
ग्वालियर के कैंट एरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग:4 घंटे बाद भी नहीं बुझीं लपटें, काले धुएं से दहशत; लोग घर छोड़कर बाहर निकले
ग्वालियर के उपनगर मुरार स्थित आर्मी कैंट क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स के एक बड़े गोदाम में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम के साथ आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखा टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, अलमारी, पानी की मोटर समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग डर के कारण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के लिए नगर निगम, सेना, एयरफोर्स, मालनपुर, मुरैना समेत विभिन्न विभागों की फायर ब्रिगेड और निजी फायर टैंकर लगातार मौके पर जुटे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। 4 तस्वीरें देखिए… बाहर की आग बुझी, अंदर अब भी धधक रहा गोदाम फायर कर्मचारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही पहली दमकल मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। इसके बाद लगातार अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे अंदर जाना संभव नहीं है। बाहर की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अंदर अब भी लपटें धधक रही हैं। अब पाइपलाइन के जरिए भीतर तक पानी पहुंचाकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के रास्ते बंद सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

Related News

Comments

No approved comments yet.