छतरपुर में 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला:तीनों की मौत, घरेलू विवाद के बाद घर से निकली
AdminAugust 10, 2026
छतरपुर के लवकुशनगर में आने वाले बम्होरी गांव में महिला ने सोमवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को कुएं से निकलवाकर अस्पताल में रखवाया है, मंगलवार सुबह तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय भगवती कुशवाहा, उसके 2 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और 3 वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे घरेलू विवाद एक संभावित कारण है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटना के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Related News
जहां शिवराज करते हैं पूजा, उस मंदिर में पहुंचा पानी:विदिशा का बाढ़ वाला मंदिर डूबा; जिला मुख्यालय से बासौदा, नटेरन का संपर्क टूटा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाया गया, VIDEO:अस्पताल में शव वाहन नहीं, बीएमओ ने बजट की कमी बताई, बोले- कई बार रख चुके मांग
कारोबारी गोयनका ने विधायक को भेजा ₹5 करोड़ का नोटिस:कहा- संजय पाठक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तोड़-मरोड़कर पेश किया; बिना शर्त माफी मांगें
फॉर्च्यूनर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत:सतवास-पुनासा रोड पर हादसा, टक्कर के बाद कार खेत में जा उतरी
Comments
No approved comments yet.
