जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रन का टारगेट दिया:मधेवेरे ने 39 रन बनाए; मयंक-प्रिंस को 2-2 विकेट
AdminJuly 23, 2026
जिम्बाब्वे ने पहले टी-20 में भारत को 126 रन का टारगेट दिया है। हरारे में टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली। आखिर में तदिवानाशे मरुमानी ने नाबाद 27 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। मयंक ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट किया और फिर डियोन मायर्स का विकेट भी झटका। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला। वेस्ली मधेवेरे रन आउट हुए। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं, जबकि तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इस मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
