जेठानी ने चाकू मारकर किया नवविवाहिता का मर्डर:लाश टंकी में डालकर चली गई अस्पताल; भाई पर कमेंट करने से नाराज थी
AdminSeptember 4, 2026
इंदौर में जेठानी ने नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। गर्दन पर दो वार करने के बाद उसने लाश को खींचकर घर के बाहर बनी पानी से भरी हौज यानी टंकी में डाल दिया। फिर अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने चली गई। हत्या की वजह देवरानी द्वारा जेठानी के भाई पर कमेंट करना बताया गया है। वारदात राऊ थाना इलाके के नेहरू नगर में गुरुवार की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा कर आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, देवरानी वंदना कुशवाह का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। वंदना ने 11 अगस्त को ही उपेंद्र पटेल से लव मैरिज की थी। रक्षाबंधन पर किया था जेठानी के भाई पर कमेंट पुलिस ने बताया कि पार्वती का भाई रेप केस में दमोह जेल में बंद है। रक्षाबंधन वाले दिन वंदना ने उसके बारे में कमेंट किया था। इसे लेकर वंदना और पार्वती के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार को पार्वती और वंदना के बीच एक बार फिर बहस हो गई। इस दौरान वंदना ने कह दिया कि मेरा पति मेरे वश में है। मैं तुम्हें, तुम्हारे पति और बच्चों को घर से निकलवा दूंगी। वंदना की ये बात सुनकर पार्वती गुस्से में आ गई। उसने किचन से चाकू उठाया और वंदना की गर्दन पर वार कर दिए। घटना के समय पार्वती के बच्चे स्कूल गए हुए थे जबकि पति और देवर अरबिंदो अस्पताल में थे। पड़ोसियों ने सुनी थी चीखने की आवाज पड़ोसियों ने वंदना के चीखने की आवाज सुनी थी। जब काफी देर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर बने हौज में वंदना का शव मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पड़ोस में रहने वाले उपेंद्र से की थी लव मैरिज पुलिस ने बताया कि उपेंद्र और वंदना के परिवार राऊ के नेहरू नगर में आसपास रहते थे। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बन गए। वंदना का परिवार नशे की आदत के कारण उपेंद्र को पसंद नहीं करता था। वह नेहरू नगर छोड़कर राजनगर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गया। 11 अगस्त को वंदना किसी को बिना बताए घर से निकली और मंदिर में उपेंद्र से शादी कर ली। वंदना के लापता होने पर उसके परिजन ने चंदन नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस के सामने वंदना ने उपेंद्र के साथ रहने की बात कही। इसके बाद दोनों उपेंद्र के घर में ही रहने लगे थे। फुटपाथ पर दुकान चलाते हैं दोनों भाई पार्वती का पति भूपेंद्र फुटपाथ पर कपड़े जबकि उपेंद्र जूते की दुकान लगाता है। वंदना के पिता धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर हैं। उसके भाई की तीन साल पहले एसिड पीने के चलते मौत हो चुकी है। पिता के मुताबिक, 12 अगस्त को थाने में बयान देने के बाद बेटी वंदना से कभी उनकी बात नहीं हुई। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की डीसीपी नरेंद्र रावत ने कहा- सीसीटीवी के फुटेज में पार्वती ही घर से निकलती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पार्वती से कहा गया कि उसके फिंगर प्रिंट चाकू पर मिले हैं, बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। इससे वह टूट गई और गुनाह कबूल कर लिया। ये खबर भी पढ़ें… गला घोंटकर पत्नी की हत्या, बेटा-बेटी को तालाब में फेंका इंदौर के कनाड़िया में सुनील पिता रामावतार चौहान (37) ने पत्नी अनीता बाई (32) की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दोनों बच्चों माही (10) और अजय (8) को हिंगोनिया गांव के पास स्थित तालाब में ले गया और उन्हें फेंक दिया। अजय किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने वहां से गुजर रही कनाड़िया FRV टीम को घटनाक्रम की जानकारी दी। पढे़ं पूरी खबर…
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
