झारखंड सरकार बोली- बातचीत सिर्फ छात्रों से होगी:प्रदर्शनकारियों की प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के शामिल होने पर आपत्ति; एक अनशनकारी छात्र हॉस्पिटल में भर्ती
AdminAugust 7, 2026
झारखंड में 14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर छात्र 14 दिनों से धरने पर हैं। बीते 3 दिनों से सरकार और छात्रों में बातचीत के लिए कोशिश हो रही है। अब सरकार का दावा है कि इस आंदोलन के पीछे बीजेपी और कोचिंग माफिया हैं। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने छात्र आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के शामिल होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। हमारी छात्रों से अपील है की कि वे अपने आंदोलन को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखें। इधर, परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया है। देवेंद्र नाथ समेत 6 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर हैं। उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की। उन्होंने छात्रों से कहा कि कांग्रेस आपके साथ हैं। वहीं, आइसा समेत 2 छात्र संगठनों ने ऐलान किया है कि वे दिन में विधानसभा मार्च निकालेंगे। बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को बातचीत करनी चाहिए। छात्रों के प्रदर्शन की फोटोज देर रात पहुंचे SDM, बातचीत बेनतीजा गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिए एक कमेठी बनाई थी, लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत नहीं हो सकी। गुरुवार देर रात करीब 10:45 एसडीओ और एसडीम लॉ-एंड-ऑर्डर छात्रों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सरकार सिर्फ छात्रों से बात करना चाहती है, लेकिन छात्र अपनी बात पर अड़े रहे। उनके प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता भी हैं। करीब 45 मिनट तक चली बैठक आखिरकार बेनतीजा रही और अधिकारी वापस लौट गए। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस आंदोलनकारियों के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने की बात की। इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से छात्रों का सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'देश में जो स्टूडेंट प्रोटेस्ट हो रहे हैं, वह एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। हमारा एजुकेशन सिस्टम खत्म हो गया है। हर सरकार को छात्रों की बात सुनाई चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या झारखंड सरकार हो। छात्र बोले- सरकार हमारी सुन नहीं सकती तो इस्तीफा दे मास्टरमाइंड से लगातार 10 दिनों तक पूछताछ JPSC परीक्षा में गंभीर और अनियमितताा की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। CID के सामने फर्जीवाड़े के बड़े सिंडिकेट की परतें खुलती जा रही है। मामले में CID अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान मास्टरमाइंड अभय तिवारी से लगातार 10 दिनों तक पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी ने बताया कि परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 40 से 60 लाख रुपए तक की डील होती थी। इस रकम में ऊपर से नीचे तक जुड़े लोगों का हिस्सा पहले से तय रहता था।
Related News
गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी
CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं
पीएम 13 साल बाद दिल्ली के श्री राम कॉलेज जाएंगे:शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे; 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया था
खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा:नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट
Comments
No approved comments yet.
