टारौबा टेस्ट का तीसरा दिन:पाकिस्तान 282 पर सिमटा, वेस्टइंडीज ने 155 रन की बढ़त बनाई; दूसरी पारी में 126/7
AdminJuly 28, 2026
टारौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 126 रन बना लिए। पहली पारी में मिली 29 रन की बढ़त के आधार पर उसकी कुल बढ़त 155 रन हो गई है। स्टंप्स के समय शमार जोसेफ 22 और केमार रोच 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। तीसरे दिन दोनों टीमों की पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 14 विकेट गिरे। इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमट गई। कप्तान शान मसूद ने 109 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन जास्टिन ग्रीव्स ने 27 रन देकर 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया। ग्रीव्स ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेटी तीसरे दिन पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 209 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। शान मसूद और सलमान अली आगा ने टीम को संभाला, लेकिन सलमान के आउट होने के बाद निचला क्रम ज्यादा देर टिक नहीं सका। ग्रीव्स ने लगातार दबाव बनाए रखा और 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर समेट दी। इससे वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 29 रन की बढ़त मिली। अब्बास ने नई गेंद से दिए शुरुआती झटके दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मोहम्मद अब्बास ने ब्रैंडन किंग और कावेम हॉज को आउट किया, जबकि मोहम्मद अली ने आमिर जंगू का विकेट लिया। चायकाल तक वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन था। इसके बाद तेजनारायण चंदरपॉल (35) और जास्टिन ग्रीव्स ने 37 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। हालांकि, आखिरी सत्र में आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेजबान टीम को फिर दबाव में ला दिया। शमार जोसेफ ने तेजी से रन जोड़े निचले क्रम में शमार जोसेफ ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने आमिर जमाल के एक ओवर में 3 छक्के लगाए और केमार रोच के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 32 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी कुल बढ़त 155 रन तक पहुंचा दी। चौथे दिन 200 रन की बढ़त पर नजर अब चौथे दिन वेस्टइंडीज की कोशिश बढ़त को 200 रन के पार ले जाने की होगी। वहीं पाकिस्तान पहले सत्र में बाकी 3 विकेट जल्दी समेटकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान:सारांश जैन को मौका, जडेजा की वापसी, बुमराह-सुदर्शन पर फैसला फिटनेस के आधार पर BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौट आए हैं। मध्य प्रदेश के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
