टीकमगढ़ बस स्टैंड पर महिला ने युवक को पीटा:अश्लील बातों पर की पिटाई, लोगों ने VIDEO बनाया
AdminJuly 24, 2026
टीकमगढ़ के पुराना बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम एक महिला ने अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार, युवक पर महिला से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। महिला ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई कर दी। घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को हटाया। इस पूरी घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से फैल गया। तस्वीरें देखें युवक की पिटाई- थाने में शिकायत नहीं पहुंची कोतवाली पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराना बस स्टैंड पर संचालित शराब दुकान के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने इस शराब दुकान को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
Related News
सनावद में 50 लाख का अवैध एस्ट्रो टर्फ ध्वस्त:संचालक ने हिंदू युवती को टर्फ दिखाने के बहाने रेप किया; प्रशासन ने 6 बुलडोजरों से ढहाया
मंत्री के सामने कांग्रेस नेता को जड़ा थप्पड़, VIDEO:BJP विधायक के बेटे से जिला पंचायत अध्यक्ष की बहस; थाने ले जाते समय बुजुर्ग ने पीटा
CM ने किसानों से कहा- अपनी जमीन मत बेचना:केन-बेतवा से गांव-गांव तक पानी पहुंचेगा, पन्ना में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा
14करोड़ की ठगी की रकम से खरीदा सोने का सिक्का:ग्वालियर में ज्वेलर्स का खाता हुआ फ्रीज; बेंगलुरु पुलिस ने थमाया नोटिस, थाने पहुंचकर कराई FIR
Comments
No approved comments yet.
