राज्य
दतिया उपचुनाव- खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे जीतू पटवारी:प्रचार के दौरान किसान के खेत में पहुंचे, धान रोपाई की तैयारी में बंटाया हाथ
Admin/July 20, 2026/1 min read/5 views
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच सोमवार शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का अलग अंदाज देखने को मिला। ग्राम सोनार में जनसंपर्क के दौरान शाम करीब 6 बजे वे मुख्य सड़क किनारे स्थित किसान कालीचरण पटेल के खेत पर रुके। उस समय किसान का बेटा जयदीप पटेल ट्रैक्टर से खेत में धान का संगा (रोपाई की तैयारी) कर रहा था। जयदीप को खेत में काम करते देख जीतू पटवारी ट्रैक्टर पर सवार हो गए और कुछ देर तक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान का संगा किया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। गौरतलब है कि जीतू पटवारी दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के बीच पहुंचकर ट्रैक्टर चलाने की उनकी इस पहल को कांग्रेस कार्यकर्ता किसान हितैषी संदेश के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
About Admin
Media Pramukh
Related News
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
चारमीनार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन:बोले- राम मंदिर की तर्ज पर हो निर्माण; देश, धर्म और समाज का कल्याण हो
Comments
No approved comments yet.