दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की PAC मीटिंग:पहली बार शामिल होंगे नकुल नाथ, जीतू, दिग्विजय, सिंघार सहित 25 नेताओं को बुलाया
AdminAugust 11, 2026
दतिया विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल 25 नेताओं को बुलाया गया है। दोपहर 12 बजे से पीसीसी के थर्ड फ्लोर पर यह बैठक रखी गई है। पटवारी के कार्यकाल की पहली PAC में शामिल होंगे नकुल जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पीएसी के मेंबर नकुल नाथ पहली बार पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि इस बार पीएसी की बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे।
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
