दावा- CJP प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल थे:दिल्ली पुलिस बोली- प्रोटेस्ट में शामिल 2873 अपराधी, इनमें से 989 पर गंभीर मामले
AdminJuly 28, 2026
दिल्ली पुलिस का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में आए 2873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यानी आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। इनकी पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों में हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों के आरोपी हैं। CJP ने 20 जुलाई संसद चलो मार्च निकाला था। इसमें पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। 25 जुलाई की शाम को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज 20 जुलाई को 118 पुलिसकर्मी घायल हुए दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई की झड़पों में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के अलावा कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। वहीं, इस घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की जानकारी दी गई। PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… ----------------- ये खबर भी पढ़ें…. कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:छात्रों को कानूनी मदद के लिए CJP फंड में योगदान, देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। CJP ने यह फंड आपराधिक मामलों का सामना कर रहे स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
एमपी में जहरीली शराब से अब तक 11 की मौत:सागर में रात में तबीयत बिगड़ी, 24 भर्ती; मरने वालों में 4 गांवों के लोग
सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल प्रचार का ट्रेंड:एक रील के मिलते हैं ₹50 हजार, स्थानीय इंफ्लूएंसर पार्टियों के रडार पर
₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर:दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर; इनमें 64 महिलाएं
संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी: करप्शन के आरोप में 100 दिन जेल में रहे थे
Comments
No approved comments yet.
