दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह:बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार
AdminAugust 6, 2026
उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश आफत ला रही है। दिल्ली और गुरुग्राम में गुरुवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे, धौला कुआं, कालिंदी कुंज, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ग्रीन पार्क और एम्स समेत कई सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी वॉर्निंग लेवल के ऊपर बह रही है। लोगों को घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। चमोली में हेलंग के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है। वहीं, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया। इससे कई गाड़ियां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं। इधर, यूपी के फर्रुखाबाद के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना:यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग
पूर्व CDS बोले- LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं:दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें, दूसरे मुद्दों पर भी बात करें
गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी
CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं
Comments
No approved comments yet.
