दीपके बोले- सरकार ने जंतर-मंतर को जेल बनाया:धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली का जीना मुश्किल किया; आज फिर कॉकरोच पार्टी-सरकार की बातचीत
AdminJuly 25, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को जेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। CJP ने कहा है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। शुक्रवार को दूसरी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव दिए हैं, जिन पर चर्चा जारी है। CJP ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें… पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… 24 जुलाई- सरकार-CJP में दूसरे दौर की बातचीत; वांगचुक का अनशन खत्म 23 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए 22 जुलाई- सोनम वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा 21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए 20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सिर फूटे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related News
बाय-बाय, पापा कहकर चिनाब नदी में छलांग लगाई...VIDEO:बेटी ने फोन पर कहा- दिल कह रहा है मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए, जम्मू की घटना
दिल्ली हादसा, राहुल बोले– स्टूडेंट्स के लिए अच्छे हॉस्टल नहीं:छात्र पीजी में रहने को मजबूर; मोदी ने घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की
लंदन जा रही फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई, आधे घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद उतरा प्लेन
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा,VIDEO:₹19 हजार के बिल पर विवाद हुआ था; विधायक के बेटे समेत 17 पर FIR
Comments
No approved comments yet.
