देशभर में बारिश, गुजरात की फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी गई
AdminJuly 29, 2026
मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके असर को देखते हुए IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स भी प्रभावित है। कंपनी के साणद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट पानी भरने के कारण बंद करनी पड़ गई हैं। इधर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा 2 दिनों के लिए रोक दी गई है। चंपावत, बागेश्वर और टिहरी में क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हुआ। बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण राजधानी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सैटेलाइट मैप में देखें देश में कहां-कहां बादल छाए देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…. गुजरात में टाटा मोटर्स के प्लांट में पानी भरा भारी बारिश और बाढ़ का असर देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स पर भी पड़ा है। कंपनी के गुजरात में अहमदाबाद से 22 किमी दूर स्थित साणद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट में बाढ़ से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया है कि साणंद प्लांट में बनने वाली टियागो हैचबैक, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडॉन, नेक्सन और सिएरा एसयूवी के उत्पादन पर असर पड़ा है। प्लांट और सप्लायर इकाइयों में बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बाढ़ के कारण आपूर्ति पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। स्थिति जल्द सामान्य होगी। हालांकि मारुति सुजुकी ने रुकावट की सूचना नहीं दी है। कंपनी का प्लांट साणंद से 85 किमी दूर हंसलपुर-बेचाराजी गांव में है। देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
एमपी में जहरीली शराब से अब तक 11 की मौत:सागर में रात में तबीयत बिगड़ी, 24 भर्ती; मरने वालों में 4 गांवों के लोग
सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल प्रचार का ट्रेंड:एक रील के मिलते हैं ₹50 हजार, स्थानीय इंफ्लूएंसर पार्टियों के रडार पर
₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर:दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर; इनमें 64 महिलाएं
संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी: करप्शन के आरोप में 100 दिन जेल में रहे थे
Comments
No approved comments yet.
