पंजाब आज बंद, जालंधर के 4 स्कूलों में छुट्टी:बाजार बंद करने की भी अपील; सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
AdminJuly 27, 2026
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का गुस्सा चरम पर है। घटना से आक्रोशित विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आज (27 जुलाई) पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए जालंधर में कई स्कूलों में की छुट्टी की गई है। एमजीएन स्कूल, सेठ हुक्म चंद स्कूल, इनोसेंट हार्ट स्कूल और शिव ज्योति स्कूल के बच्चों को स्कूल बंद का मैसेज आया है। इसके बाद ऑनलाइन क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर इस बंद का समर्थन करने और उनके संघर्ष में साथ देने की अपील की है। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन बंद हो सकता है। हालांकि, किसी भी एसोसिएशन ने अपनी तरफ अभी तक बंद के समर्थन की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने एक्शन लेते हुए बरनाला के DSP को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी वाल्मीकि समाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अब 2 नई मांगें भी रखी हैं। स्कूलों की तरफ से पेरेंट्स को ये मैसेज भेजा गया… वाल्मीकि समाज की 2 मुख्य मांगें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन की अपील पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शनों और शांतिपूर्ण रैलियों की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि आंदोलन के दौरान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन का मकसद अपनी आवाज उठाना है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और आम जनता को अनावश्यक परेशानी न होने दें। बरनाला में लाठीचार्ज की 2 PHOTOS… बरनाला में क्या हुआ था, जानिए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बरनाला लाठीचार्ज पर वाल्मीकि समाज सड़क पर उतरा:पठानकोट में प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर केस दर्ज करने की मांग बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पठानकोट में वाल्मीकि समाज का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के प्रतिनिधियों ने पठानकोट के वाल्मीकि चौक पर एकत्रित होकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार आरोपी पुलिसकर्मियों के पुतले फूंके और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच:नाकामी छिपाने के लिए 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल' जैसे जुमले लेकर लाए
JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप:11 छात्रों की शिकायत; दावा- वाइवा में सेक्सुअल कमेंट किए; छात्रसंघ बोला- प्रोफेसर लैब में रोकते हैं
CJP कार्यकर्ता ने घर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट का दावा किया था, आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार
कर्मचारियों का सवाल- क्या ISRO रॉकेट नहीं बनाएगा?:9 संगठनों ने प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा; कांग्रेसी बोली- साराभाई की विरासत खत्म की जा रही
Comments
No approved comments yet.
