पंजाब चुनाव से पहले 20 लाख वोट कट सकते हैं:सबसे ज्यादा लुधियाना में, इन वोटरों ने SIR वाले फार्म जमा नहीं कराए, आज लास्ट डेट
AdminAugust 3, 2026
पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले करीब 20 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं। इसकी वजह ये है कि राज्य में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत इन लोगों के इन्यूमरेशन फार्म वापस जमा नहीं हुए हैं। पंजाब की चीफ इलेक्ट्रोल अफसर (CEO) अनंदिता मित्रा की तरफ से एक अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20.77 लाख वोटर्स ने फार्म वापस जमा नहीं कराए। उन्होंने बताया कि पंजाब में बीएलओज के जरिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 60 हजार 990 इन्यूमरेशन फार्म बांटे गए थे। जिनमें से अभी तक 1 करोड़ 93 लाख 83 हजार 698 फार्म ही वापस जमा हुए हैं। राज्य में 90.32% फार्म जमा होने के बाद अब करीब 20 लाख फार्मों को अनकलेक्टिड कैटेगरी में डाल दिया गया है। सबसे ज्यादा अनकलेक्टिड फार्म लुधियाना में हैं, जहां 4 लाख से ज्यादा फार्म वापस जमा नहीं हुए। ये फार्म जमा कराने की आज (3 अगस्त) आखिरी डेट है। अगर ये आज आखिरी तारीख को जमा न हुए तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से इनके नाम कट सकते हैं। अफसरों ने स्पष्ट किया कि जो फार्म वापस नहीं आए हैं उनमें से ज्यादातर वो लोग हैं जिनकी या तो मृत्यु हो गई या फिर वो अपना एड्रेस छोड़कर चले गए हैं। इनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होंगे। फार्म जमा होने के बाद SIR में आगे क्या होगा, 5 पॉइंट में जानिए जिन वोटरों का फार्म जमा नहीं, उनका क्या होगा, 3 पॉइंट में जानिए आपका इन्यूमरेशन फार्म जमा नहीं हुआ तो अपनाएं ये 3 तरीके… 1. ईआरओ (ERO) या बीएलओ (BLO) दफ्तर जाकर 2. voters.eci.gov.in के जरिए 3. Voter Helpline App के जरिए
Related News
ग्वालियर से भोपाल आ रही बस में भीषण आग, VIDEO:25 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान, बुजुर्ग को CPR देकर भर्ती कराया
भास्कर अपडेट्स:Meta ने केरल CM के हटाए पोस्ट बहाल किए, सरकार ने मांगा जवाब
अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर:डच CEO बोले- हमारे साथ काम करो; इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी तारीफ की
केतन मर्डर केस में आरोपी सिया-चेतन का दोस्त गिरफ्तार:साजिश में शामिल होने का शक; मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में फेंका था
Comments
No approved comments yet.
