Mediapramukh.com
देश

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया:यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था; मन की बात में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

AdminJuly 26, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया:यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था; मन की बात में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इस महीने फिजिक्स , कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव लगता था। उन्होंने अपने असाधारण कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया। PM के 'मन की बात' भाषण की 5 बड़ी बातें 1. कारगिल के वीरों को नमन, शौर्य यात्रा का जिक्र पीएम मोदी ने 'मन की बात' की शुरुआत कारगिल विजय दिवस से की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। भारतीय जवानों ने कठिन चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी और देश को जीत दिलाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिल्ली से द्रास तक 'शौर्य विजय यात्रा' निकाली जा रही है, जो वीर सैनिकों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। 2. विज्ञान और स्पेस सेक्टर में युवाओं की उपलब्धियों की सराहना उन्होंने साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के शानदार प्रदर्शन और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण का जिक्र किया। कहा कि भारत का पहला निजी रॉकेट युवाओं ने वह कर दिखाया, जो कभी असंभव लगता था। 3. पर्यावरण संरक्षण पर जोर मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' और 'कैच द रेन' अभियान का जिक्र किया। प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं अपनाने और जल संरक्षण की अपील की। 4. लोकल उत्पाद, खादी और पारंपरिक हुनर को बढ़ावा उन्होंने कश्मीर की वागु चटाई, बिजनौर की हर्बल चाय, नेशनल हैंडलूम डे और खादी की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र किया। लोगों से स्थानीय उत्पाद और खादी खरीदने की अपील की। 5. शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय प्रेरणा का संदेश मोदी ने केरल में फुटबॉल के जरिए संस्कृत पढ़ाने की पहल, मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो मीनांशम की उपलब्धि, त्रिपुरा के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संरक्षण, एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि और 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र करते हुए देशवासियों से इसमें भागीदारी की अपील की। मन की बात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से जाइए…

Related News

Comments

No approved comments yet.