Mediapramukh.com
देश

पीएम मोदी बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान:शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे; दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास

AdminJuly 30, 2026
पीएम मोदी बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान:शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे; दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास
लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा- कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। पीएम मोदी का पूरा वीडियो देखिए… 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में 17 मिनट में 8 लाख लाइक पीएम ने 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में पेपर लीक और छात्रों से जुड़ी बातें कीं। महज 17 मिनट में उनके वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक आ गए। पीएम बोले- किसी भी गैंग को बख्शेंगे नहीं पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था बीते दो दिन संसद के दोनों सदनों में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। आज कठोर कानूनों वाले प्रावधान बिल को पास किया गया। 8 दिन में पीएम का चौथा वीडियो 26 जुलाई: पीएम बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें… 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था कि थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए। पूरा वीडियो देखें… 23 जुलाई: आधी रात को पेपर लीक संशोधन बिल का ऐलान पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। पूरा वीडियो देखें… पेपर लीक के खिलाफ बनी कॉकरोच पार्टी, अनशन, प्रदर्शन फिर इस्तीफा 3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। जंतर-मंतर पर करीब 36 दिन प्रदर्शन हुआ। आखिर में 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। पीएम ने कहा- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Related News

Comments

No approved comments yet.