पैलेट गन पर बैन की मांग:पूर्व आईपीएस अधिकारी और दो पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
AdminJuly 27, 2026
पूर्व IPS अधिकारी यशोवर्धन आजाद और दो अन्य लोगों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इनमें दो लोगों का दावा है कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान वे पैलेट गन से घायल हो गए थे। याचिकाकर्ता यशोवर्धन आजाद, प्रशांत कुमार और शेख इरशाद मंसूरी ने वकील वृंदा ग्रोवर के जरिए यह याचिका दायर की है। याचिका में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई है। बिना उकसावे के फायरिंग का आरोप याचिकाकर्ता प्रशांत कुमार ने दावा किया कि वह 20 जुलाई को संसद चलो मार्च में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ओर से बिना किसी उकसावे या आक्रामकता के रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने उन पर पैलेट गन से फायरिंग की। वहीं, 26 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी ने बताया कि वह पासपोर्ट और वीजा संबंधी काम के बाद कनॉट प्लेस में थे। इसी दौरान आरएएफ की पैलेट फायरिंग में वे घायल हो गए थे। पुलिस पर मनमानी का आरोप याचिका में कहा गया है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद चलो मार्च निकाला था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के लिए आरएएफ जवानों की भी मदद ली थी। शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच पुलिस और आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। याचिका के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस के इनर सर्कल की ओर धकेला गया। इस दौरान न तो पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया और न ही बल प्रयोग की कोई चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारी जब भाग रहे थे और कई सरेंडर के लिए हाथ ऊपर उठाए हुए थे, तब आरएएफ ने उन पर अचानक पैलेट गन से फायरिंग कर दी। इससे कई स्टूडेंट्स के साथ वे भी घायल हो गए थे। हथियार को बताया असंवैधानिक याचिकाकर्ताओं ने कहा कि संविधान के तहत सभा करने की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने तर्क दिया कि पैलेट गन शांतिपूर्ण सभाओं को तितर-बितर करने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त हैं। पैलेट की अनिश्चित गति के कारण यह भीड़ नियंत्रण के लिए एक खतरनाक और मनमाना उपकरण है। याचिका में मांग की गई है कि 20 जुलाई को नई दिल्ली में हुई इस कार्रवाई में पैलेट गन से घायल हुए सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही, उनके पूर्ण इलाज, देखभाल और पुनर्वास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए जाएं। ------------------ ये खबर भी पढ़ें: राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया:शाह को चिट्ठी लिखी; CJP का सुझाव- पेपर लीक में 10 साल की सजा हो राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:छात्रों को कानूनी मदद के लिए CJP फंड में योगदान, देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी
CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली-सरकार ने समझौता तोड़ा:देशभर में सैकड़ों छात्र अरेस्ट, झूठे मुकदमे किए; सिब्बल बोले- कानूनी मदद करूंगा
NEET केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई टली:CBI की तरफ से कोई वकील नहीं पहुंचा; PM ने 23 जुलाई को किया था इसका ऐलान
CJP की होटल में पार्टी, सौरव दास नाचे:स्टूडेंट 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने पर थिरके; आलोचना पर प्रवक्ता बोले- ये जेन-जी का स्टाइल है
Comments
No approved comments yet.
