राज्य

प्रॉपर्टी हड़पने गिफ्ट डीड पर 18 लाख खर्च किए:रिटायर्ड दंपती का मर्डर करने ₹1.05 लाख के दो कट्‌टे खरीदे; भाभी से भी लाखों का फ्रॉड

Admin/July 20, 2026/3 min read/1 views
प्रॉपर्टी हड़पने गिफ्ट डीड पर 18 लाख खर्च किए:रिटायर्ड दंपती का मर्डर करने ₹1.05 लाख के दो कट्‌टे खरीदे; भाभी से भी लाखों का फ्रॉड
भोपाल के चर्चित ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि यह दोहरी हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए की संपत्ति को हड़पने की सुनियोजित और खौफनाक साजिश थी। मुख्य आरोपी श्रीकांत और उसके भाई शशिकांत की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें जूडिशल कस्टडी (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस अब डिजिटल, फॉरेंसिक और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। 4 पॉइंट्स में समझें पुलिस जांच के बड़े खुलासे 1. गिफ्ट डीड और रुपयों का दबाव (18 लाख का खर्च) आरोपी श्रीकांत ने बुजुर्ग दंपती के मकान को अपने नाम कराने के लिए गिफ्ट डीड बनवाने में करीब 18 लाख रुपए खर्च किए थे। उसने शकुंतला को 3 लाख रुपए नकद भी दिए थे। इतना बड़ा आर्थिक निवेश करने के बाद उस पर रुपयों का दबाव बढ़ गया था। उसे उम्मीद थी कि 6 महीने से 1 साल के अंदर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वह करोड़ों का मकान बेच देगा। जल्द कब्जा पाने के लालच में उसने मर्डर प्लान किया। 2. भाई को आधा मकान बेचने का लालच हत्या की साजिश में अपने भाई शशिकांत को शामिल करने के लिए श्रीकांत ने उसे बड़ा लालच दिया। उसने वादा किया कि मकान बिकने के बाद जो भी करोड़ों रुपए मिलेंगे, उसमें से आधा हिस्सा शशिकांत का होगा। इसी लालच में शशिकांत भी वारदात में शामिल हो गया। 3. 1.05 लाख में खरीदे गए दो देशी कट्टे वारदात में इस्तेमाल दोनों देशी कट्टे मालवा क्षेत्र से खरीदे गए थे। श्रीकांत ने एक कट्टा 50 हजार और दूसरा 55 हजार रुपए में खरीदा था। अब पुलिस की जांच का मुख्य फोकस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर है। सप्लाई चेन से जुड़े तस्करों को चिह्नित कर उन पर अलग से कार्रवाई की जा रही है। 4. भाभी शिवानी को क्लीन चिट, लेकिन 10 लाख के फ्रॉड का एंगल शकुंतला की भाभी शिवानी बारीक की हत्या की साजिश में कोई भूमिका सामने नहीं आई है, इसलिए पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई कि श्रीकांत ने शिवानी का 42 लाख रुपए का प्लॉट बेचा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 32 लाख रुपए ही दिए। आरोपी ने पूछताछ में इस 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी को कबूला है, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है। आगे क्या? : पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान जुटाए गए सभी फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों को समेटकर कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है, ताकि अदालत में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। ……………………………… ये खबरें भी पढ़ें… करोड़ों की संपत्ति हड़पने बनवाया दानपत्र, फिर गोली मार दी भोपाल पुलिस ने सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों- श्रीकांत चिंचलिया (40) और शशिकांत चिंचलिया (35) को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5-7 फीट की दूरी से मारी बुजुर्ग दंपती को गोली भोपाल की सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक की जिंदगी जितनी शांत दिखती थी, उतनी ही रहस्यों से भरी हुई भी थी। 26 जून को जब दोनों के शव घर के भीतर सड़ी-गली हालत में मिले तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पढ़ें पूरी खबर...

About Admin

Media Pramukh

Related News

Comments

No approved comments yet.