फांसी लगाने वाली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की इलाज के दौरान मौत:वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज; मायके पक्ष ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
AdminJuly 25, 2026
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर ने फांसी लगा ली थी, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में महिला के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय आरती, पति नीलेश यादव निवासी पीडब्ल्यूडी सरकारी आवास ने फांसी लगा ली थी। वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है, क्योंकि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के परिजन ने पुलिस को बताया कि पति नीलेश भी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हैं। दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। परिजन ने आरोप लगाया कि पति आए दिन बहन से विवाद करते थे, जिसके कारण वह प्रताड़ित थी। पुलिस मामले में मृतका की बच्चियों से भी पूछताछ करेगी। इसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Related News
5 मर्डर के बाद डॉक्टर ने पूछा-क्या वह मर गया?:सुपारी किलर बोला-अभी सिर हिल रहा है; मौत कंफर्म होने पर लगाए मातारानी के जयकारे
इंदौर में मराठी समाज की एकजुटता:हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित दिंडी यात्रा
ग्वालियर में खाना पैक कराने गए युवक से मारपीट:ईदगाह में होटल स्टाफ ने कस्टमर को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने
राजगढ़ में तालाब में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत:गेट हो गए लॉक, कांच तोड़कर निकाले शव; बेटे का रिश्ता तय करने जा रहे थे
Comments
No approved comments yet.
