Mediapramukh.com
स्पोर्ट्स

बटलर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले-15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे

AdminAugust 6, 2026
बटलर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले-15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर के नाम अब 522 टी-20 मैचों में 14,833 रन हैं, जबकि पोलार्ड ने 746 मैचों में 14,803 रन बनाए हैं। बटलर ने यह उपलब्धि द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ हासिल की। उन्होंने 20 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेलकर पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बटलर बोले- वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में 34 साल के बटलर ने कहा, टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनना शानदार एहसास है। लेकिन एक दिन कोई न कोई यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ी शायद भारत का वैभव सूर्यवंशी हो सकता है।’ रोबिन उथप्पा भी कर चुके हैं तारीफ हाल ही में भारत के पूर्व बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की थी। उथप्पा ने कहा था कि अगर वैभव को करियर के शुरुआती सालों में सही मार्गदर्शन मिला, तो वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर जैसा या उससे भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। खराब दौर से वापसी पर भी बोले बटलर बटलर ने पिछले कुछ महीनों की अपनी खराब फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, क्रिकेट बहुत जल्दी बदलता है। कुछ महीने पहले मैं रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं अपने करियर की बेस्ट बल्लेबाजी कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, खराब दौर में आपके पास दो ही रास्ते होते हैं। या तो हार मान लें या फिर मेहनत जारी रखें। मैंने दूसरा रास्ता चुना और अपनी फॉर्म वापस पाने पर पूरा ध्यान दिया। पोलार्ड के सामने रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे बटलर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि पोलार्ड की मौजूदगी में ही उनका रिकॉर्ड टूटे। पिछले मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का मुकाबला MI लंदन से था और पोलार्ड डगआउट में मौजूद थे, लेकिन तब वे रिकॉर्ड नहीं बना सके। उन्होंने कहा, अगर पोलार्ड के सामने ही यह रिकॉर्ड टूटता तो और भी खास होता। इस सूची में दुनिया के कई महान खिलाड़ियों के नाम हैं। उनके बीच सबसे ऊपर पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI ने फिटनेस टेस्ट को कठिन बनाया:ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे, टीम इंडिया में गिर रहा था फिटनेस लेवल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है। अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। पूरी खबर

Related News

Comments

No approved comments yet.