बिहार में 10 साल में गंगा का जलस्तर सबसे ज्यादा:बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित, यूपी में अगले एक हफ्ते तक बारिश; MP में नदियां उफान पर
AdminSeptember 6, 2026
बिहार के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। करीब 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को यहां जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया। 2016 में गांधी घाट पर अधिकतम जलस्तर 50.52 मीटर दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश में नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खुल चुके हैं। ग्वालियर-चंबल, सागर में आज स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। इससे इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यूपी के 18 जिले में रविवार को बारिश का अलर्ट है। 26 जिलों के 3.53 लाख लोग बाढ़ से परेशान हैं। प्रदेश में अगले 1 हफ्ते तक बारिश हो सकती है। उधर शनिवार को कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related News
मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वे क्या जानें?
भास्कर अपडेट्स:मुंबई के धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 झुलसे
गुजरात में लिव-इन-पार्टनर की बस स्टैंड पर हत्या:पुलिस आरोपी को घसीटकर घटनास्थल लाई, डंडों से पीटा; कहा- अपराध क्रूर था, सख्ती जरूरी
बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे:दिल्ली रूट की जगह सासाराम लाइन पर गई, कई ट्रेनें लेट; स्टेशन मास्टर सस्पेंड
Comments
No approved comments yet.
