बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार
Hitesh SharmaJuly 22, 2026
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया और गर्भगृह के पट खोले गए। पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया और कर्पूर आरती की। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से राजा स्वरूप में सजाया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट, फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग पर भस्म चढ़ाई गई। भगवान को रजत का शेषनाग मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की मालाएं पहनाई गईं। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।
Related News
भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज
MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी, राजस्थान में तलाशी:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; नरवर किले में रखी थी, 5 करोड़ है कीमत
8 राज्यों में तलाशी के बाद सूरत से पति-पत्नी गिरफ्तार:पन्ना में बच्चों के नाम जमीन नहीं करने पर दूसरे पति की पीट-पीटकर हत्या की
भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से राहत, माफी स्वीकार:जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामले में भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी
Comments
No approved comments yet.
