बेटी को बचाने कुएं में कूदे पिता, दोनों की मौत:सिवनी में पानी भरते समय फिसली थी युवती; बैलेंस बिगड़ने से अंदर जा गिरी
AdminSeptember 4, 2026
मध्यप्रदेश के सिवनी में कुरई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिता ने बेटी की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, लेकिन दोनों की मौत हो गई। दरासी खापा गांव में कुएं से पानी भरते समय युवती चेतना पटले कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए पिता रोशन पटले (45) ने तुरंत कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई। बेटी को डूबता देख पिता कुएं में कूदे जानकारी के मुताबिक, चेतना सुबह घर के पास बने कुएं से बाल्टी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को डूबता देख पिता रोशन बिना किसी की परवाह किए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए। तस्वीरें देखिए… कुएं में पानी ज्यादा था, नहीं बची जान कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस कर रही मामले की जांच जांच अधिकारी एसआई अजय जायसवाल ने बताया कि युवती के कुएं में गिरने के बाद पिता उसे बचाने के लिए कूदे थे। प्राथमिक जांच में दोनों की मौत दम घुटने और डूबने से होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
