राज्य

बेटे के सामने पत्नी को मारा, रातभर लाश संग सोया:दीवार पर पटककर सिर फोड़ा, मरते दम तक पीटा; दर्द से चीखती-चिल्लाती रही

Admin/July 20, 2026/3 min read/4 views
बेटे के सामने पत्नी को मारा, रातभर लाश संग सोया:दीवार पर पटककर सिर फोड़ा, मरते दम तक पीटा; दर्द से चीखती-चिल्लाती रही
मध्य प्रदेश के देवास जिले में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर दीवार पर पटककर सिर फोड़ दिया। दर्द से वह तड़पती रही, लेकिन आरोपी मरते दम तक पीटते रहा। मर्डर के बाद लाश के साथ सो गया। वारदात बरोठा के जलोदिया गांव की है। बरोठा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनीता बाई (40) के रूप में की गई है, जो जलोदिया गांव की रहने वाली थी। पति छोटू भील (45) ने हत्या की है। विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। 7 साल का बेटा डर की वजह से अपनी मां को बचा नहीं पाया। विवाद के बाद पुलिस पहुंची, समझाइश देकर शांत कराया सुनीता बाई के जीजा राजमल ने बताया- रविवार रात करीब 9:30 बजे छोटू भील और उसकी पत्नी सुनीता बाई के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई, लेकिन देर रात फिर विवाद हुआ। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजमल ने बताया- वारदात से पहले पति ने शराब पी रखी थी। छोटू भील ने लकड़ी के डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, उसने सुनीता बाई का सिर दीवार में भी पटक दिया। मारपीट में महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद दोनों उसी पलंग पर पड़े रहे। हत्या के बाद पत्नी के पास ही सो गया आरोपी सोमवार सुबह जब छोटू भील उठा तो पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उसने परिजन और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। 7 साल के बेटे ने बताई पूरी वारदात घटना के समय दंपती का करीब 7 वर्षीय बेटा कुणाल भी घर में मौजूद था। पुलिस के अनुसार, बच्चे ने पूछताछ में बताया कि रात में माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पुलिस ने बच्चे के बयान को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। रिश्तेदार बोले- बेटे ने पूरी घटना बताई सुनीता बाई के जीजा राजमल ने बताया कि महिला के बेटे ने रात की पूरी घटना की जानकारी दी है। उसने बताया कि माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। उसने पूरी मारपीट देखी थी। सुनीता बाई के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब उसके जीजा और बहनें ही जलोदिया गांव में अंतिम संस्कार करेंगे। पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज बरोठा थाना प्रभारी सुनीता जाटव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपी छोटू भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………………. यह खबर भी पढ़ें किन्नरों ने युवक को पीटा, नग्नकर गलियों में घुमाया, VIDEO मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में किन्नर का वेश धारण कर लोगों से पैसे मांगने वाले युवक की किन्नरों के समूह ने पिटाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, सड़क पर घसीटा और नग्न कर गलियों में घुमाया। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पिटाई नहीं रुकी। पढ़ें पूरी खबर…

About Admin

Media Pramukh

Related News

Comments

No approved comments yet.